आगरा में बेकाबू जनरथ बस यमुना 🛣️ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 29 यात्रियों की😱 दर्दनाक मौत

 

img 20190708 wa00011107597749022912048 - आगरा में बेकाबू जनरथ बस यमुना 🛣️ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 29 यात्रियों की😱 दर्दनाक मौत

आगरा उत्तरप्रदेश

  • आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार तड़के एक बड़े सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं. हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के पास हुई जब अवध डिपो की जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में 44 लोग सवार थे।
  • अभी तक 29 शवों को निकाल लिया गया है. हादसे की शिकार बस को नाले से निकाला जा चुका है और बचाव अभियान अब रोक दिया गया. हालांकि गोताखोर अब भी नाले में लोगों की तलाश में जुटे हैं. अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है.बता दें बस लखनऊ से गाजियाबाद जा रही थी. मौके पर डीएम और एसएसपी के साथ तमाम आला अफसर मौजूद हैं।
  • एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी. इस हादसे में अभी तक 17 लोगों को निकाला गया है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है. एसएसपी ने बताया कि हो सकता है ड्राइवर की आंख लगने की वजह से हादसा हुआ हो. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है. लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
  • घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही इस भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराई जाए।

 

Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago