IMG 20231222 212424 601 - अवैध खनन में लगी पांच डंपर पकड़ी, केस।

अवैध खनन में लगी पांच डंपर पकड़ी, केस।

पूराकलंदर- अयोध्या
अवैध खनन में लगी पांच डंपर पकड़ी, केस।

IMG 20231222 212424 601 - अवैध खनन में लगी पांच डंपर पकड़ी, केस।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के डाभासेमर के निकट मलिकपुर गांव के पास से अवैध खनन में लगी पांच डंपर मशीन व एक पोकलैंड पकड़ी। खनन अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर मलिकपुर गांव के निकट से पांच डंपर मशीन व एक पोकलैंड बरामद की गई। छापेमारी की भनक लगते ही खनन करने वाले भाग निकले। बरामद डंपर व पोकलैंड को थाने पर लाया गया है। खनन अधिकारी दीपक कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *