अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी ने “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” का किया ऐलान।

अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी ने “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” का किया ऐलान।


अयोध्या।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद आमलोगों के लिए बड़ा फैसला लिया। पीएम मोदी ने “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत करीब एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉफ सिस्टम लगाया जाएगा। पीएम मोदी की ओर से बताया गया कि इस योजना का फायदा सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा। इससे उन्हें अपना बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो। अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
22/01/2023 को आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो। इस योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल सिस्टम लगाया जाएगा, जिसकी मदद से बिजली का बिल कम करने में लोगों को मदद मिलेगी।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago