अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या से बीजेपी ने उतारा दमदार चेहरा, सपा के लिए आसान नहीं होगी राह।

बीजेपी ने उतारा दमदार चेहरा, सपा के लिए आसान नहीं होगी राह।

अयोध्या।

अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान किया है, बीजेपी ने फैजाबाद सीट पर भी उम्मीदवार का एलान कर दिया है, बीजेपी ने मौजूदा सांसद लल्लू सिंह पर भरोसा जाताया है, सांसद लल्लू सिंह बीते तीन बार से फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं, इससे पहले समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अवधेश प्रसाद को कैंडिडेट घोषित किया था।

सबसे पहले बात करते हैं साल 2019 के लोकसभा चुनाव की इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अलायंस किया था, तब इस सीट पर समाजवादी पार्टी के आनंद सेनन यादव चुनावी मैदान में थे, इस चुनाव में लल्लू सिंह को 5,29,021 वोट मिले थे, वहीं समाजवादी पार्टी  के आनंद सेन यादव को 4,63,544 वोट ही मिले थे,वहीं कांग्रेस पार्टी के निर्मल खत्री को 53,886 वोट मिले थे।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मित्रसेन यादव को लल्लू सिंह ने मात दी थी, लल्लू सिंह ने तब 4,91,71 वोट हासिल किए थे और सपा के मित्रसेन यादव को 2,08,986 वोट मिले थे, वहीं बसपा के जितेंद्र कुमार सिंह बबलू को 1,21, 827 वोट मिले थे और कांग्रेस के निर्मल खत्री को 1,29,917 वोट मिले थे।

मौजूदा स्थिति में सपा और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं, समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर प्रत्याशी उतार दिया है, हालांकि बीते दो चुनावों के आंकड़ों को मिला भी दें तब भी सपा, बीजेपी के बरक्स पहुंचती नहीं दिख रही है, चूंकि बसपा के साथ 2019 में अलायंस किया गया था और इस बार अभी तक बसपा से कोई गठबंधन नहीं है ऐसे में चुनाव परिणाम पर बड़ा असर पड़ सकता है।

editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

4 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

7 days ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago