
श्री अयोध्या रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में छत का कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में यहां स्थित खम्बों में मूर्तियों को उकरने का कार्य चल रहा है। इस कार्य को अक्टूबर नवम्बर तक पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिसम्बर तक सभी काम पूरा करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल पर प्रगति का निरीक्षण किया गया। आकलन किया गया कि कैसे प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिसम्बर तक फिनिश टच दे दिया जाय। छत का निर्माण पूरा हो गया। अब खम्बों पर मूर्तियों को उकरने का कार्य किया जा रहा है। यह आकलन किया गया कि अम्टूबर नवम्बर तक कितने कारीगर लाये जाय तो यह कार्य पूर्ण हो सके। एक कारीगर करीब 45 दिन में एक खम्बे पर मूर्ति उकरता है। भविष्य में किन किन विषयों पर चिंतन होना चाहिए। इस पर भी विचार किया गया।
उन्होने बताया कि मंदिर में जो दरवाजे लगेंगे। लकड़ियों से फ्रेम का निर्माण करने वाले कारीगर आ गये है। यह लकड़ी महाराष्ट्र के बल्लाह शाह से आयी है। दरवाजे पर नक्काशी का कार्य हैदराबाद की अनुराधा टिम्बर को दिया गया है। राममंदिर के निर्माण में सभी राज्यों के कारीगरों का योगदान रहा है। अभी तमिलनाडु के कारीगर यहां से गये है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More