
अयोध्या श्रीराम नगरी में कारसेवक पुरम में रविवार से विश्व हिंदू परिषद प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। आगामी 27 फरवरी तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ धर्मान्तरण, सीएए समेत कई मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। विहिप बैठक में भविष्य की कार्ययोजना की भी रुपरेखा तैयार करेगी।
रविवार को बैठक का शुभारंभ प्रख्यात कथा वाचक कथा वाचक डाॅ रामानंद दास महाराज ने किया। मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि बैठक शुरू हो चुकी है और देर शाम तक चलेगी। बताया कि बैठक में विहिप के पालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकारवाह भैय्या जी जोशी, विहिप संरक्षक दिनेशचंद्र, अध्यक्ष डाॅ आर एन सिंह, कार्याध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चम्पत राय, धर्मनारायण शर्मा, जीवेश्वर मिश्र, मीनाताई भट्ट के अलावा मीनाक्षी पिश्वे, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय, महामंत्री मिलिंद परांडे, सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डॉ सुरेंद्र जैन,स्तानु मलयम् , स्वामी विज्ञानानंद सहित राजेंद्र सिंह, अम्बरीष सिंह, हरीशंकर, प्रज्ञा महाला, सरोज सोनी, विजय शंकर तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, सोहन सोलंकी जैसे शीर्ष पदाधिकारी मौजूद हैं।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More