अयोध्या में कांवड़ियों ने लगाए बम-बम भोले के जयकारे

अयोध्या में कांवड़ियों ने लगाए बम-बम भोले के जयकारे |

राम नगरी में भोले के भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे के साथ राम नगरी गुंजायमान हो रही है। लाखों शिव भक्त (कांवड़िए) अयोध्या से सरयू जल कावड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। जो 26 जुलाई को अपने इष्ट को मनोकामनाएं पूरी करने के लिए जलाभिषेक करेंगे।
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि  मंगलवार को भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए अयोध्या में शिव भक्त कावड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। आस्था का यह जनसैलाब रामनगरी में 2 साल बाद उमड़ पड़ा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते 2 साल यात्रा पर पाबंदी लगी हुई थी। लेकिन इस बार पाबंदी हटने के बाद आस्था का जनसैलाब राम नगरी में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के आलावा बिहार और नेपाल से शिव भक्त राम नगरी पहुंच कर सरयू स्नान कर, नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सरयू से कावड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है, तो वही कुछ कवड़िए श्री राम जन्मभूमि में भगवान राम, हनुमानगढ़ी में हनुमान लला, कनक भवन आदि मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद कावड़ जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान शिव भक्त राम की पैड़ी में भी स्नान लुफ्त उठाने में पीछे नहीं हैं। राम नगरी में हर तरफ भोले के भक्त ही दिखाई दे रहे है। बम बम भोले के जयकारे के साथ राम नगरी से निकलने वाले हर कवड़िए के कंधों पर कावड़ (सरयू जल) है। इस बार महिला कवड़िए के साथ बाल कवड़िए की संख्या भी है। सभी कवड़िए अपनी अपनी मन्नतों को लेकर कावड़ लेने अयोध्या आए हुए हैं।
अयोध्या में नेशनल हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। शनिवार को पांच लाख से अधिक कांवरिए अयोध्या पहुंचकर सरयू जल (कावड़) लेकर, सिद्धार्थ नगर, सिवान, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर,श्रावस्ती, बहराइच, नेपाल के लिए निकल चुके हैं। शनिवार सुबह से लेकर रात तक राम नगरी में शिवभक्त ही दिखाई दे रहे हैं। कावड़ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कावड़ यात्रा में 5 साल के छोटे कवड़िए भी अपने परिजनों के साथ कावड़ लेने पहुंचे हुए हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago