
अयोध्या पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, बोले- राष्ट्र की संस्कृति की धारा के महानायक हैं भगवान श्रीराम।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वे यहां पर श्रीरामलला के दर्शन और एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले सर्किट हाउस में उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि सबकी इच्छा होती है अयोध्या आने की, मैं भी अयोध्या आता रहता हूं, भगवान राम इस राष्ट्र की संस्कृति की धारा के महानायक हैं। महाकुंभ की तैयारी को लेकर शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि 144 वर्ष के बाद आया है महाकुंभ, स्वाभाविक है सबकी उत्सुकता है कि अगला कुंभ कौन देख पाएगा। हर कोई इस महाकुंभ में भाग लेकर अपने आप को पुण्य का भागीदार बना रहा है। अखिलेश यादव के महाकुंभ पर गणना को लेकर सवाल उठाने पर शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि पार्लियामेंट के बाहर पार्लियामेंट के अंदर लोग इसी प्रकार के चाइना की गणना को सही मान लेते हैं, जब हिंदुस्तान में गणना होती है तो उनको लगता है कि गलत दिखाया जा रहा है। बगैर नाम लेते हुए शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि जो लोग इस प्रकार का कमेंट करते हैं कि लोग अपना पाप धोने के लिए जा रहे हैं, लोग तो वहां जाकर पाप से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन वे लोग हमेशा पापी बने रहेंगे। इससे पूर्व उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लिया।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More