अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला का किया दर्शन-PM मोदी के स्वागत में बज रहे ढोल-नगाड़े

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला का किया दर्शन-PM मोदी के स्वागत में बज रहे ढोल-नगाड़े

अयोध्या।

अयोध्या श्री रामनगरी  में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो को लेकर अयोध्या धाम में उल्लास का माहौल है। सीएम योगी पीएम के आगमन से पहले अयोध्या पहुँच गए हैं। जहाँ उन्होंने रामलला का दर्शन किया। बता दें कि अयोध्या में दूसरी बार रोड-शो करने आ रहे प्रधानमंत्री की झलक पाने के लिए रामपथ पर लोगों का सैलाब उमड़ा है। ढोल- नगाड़े और जयश्री राम की गूंज लोगों के उल्लास का प्रतीक बनी हुई है। इस बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से नया नारा सरयू सलिला करे पुकार, मोदी जी बारम्बार भी गढ़ दिया गया है। इसके बैनर रामपथ पर छाए हुए हैं। इसके अलावा मोदी जी को जय श्रीराम और अबकी बार 400 पार की तख्तियां लिए लोग रामपथ पर प्रधानमंत्री का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। रामजन्म भूमि दर्शन मार्ग ठसाठस भरा हुआ है।

सुरक्षा बलों को भीड़ नियंत्रण के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। चहुंओर जहां जय श्रीराम गूंज रहा है। बाहर से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का रेला भी उत्साहित भीड़ का हिस्सा बन गया है, भाजपा की ओर से रामपथ पर भगवा पगड़ी भी वितरित की जा रही है। प्रधानमंत्री के रोड-शो के लिए रामपथ की एक लेन बंद कर दी गई है। हालांकि दोनों ओर बड़ी तादाद में जनसमूह जुटा प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago