अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर शार्ट-सर्किट होने के बाद अफरा- तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। बिजली विभाग और स्टेशन पर तैनात अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना लोगों के लिए आफत न बने इसके लिए फायर विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट से तारों में आग लग गई। लगभग 5 मिनट तक तेज चिंगारी के बाद धुंआ निकलता रहा। आरपीएफ के जवानों ने लोगों को किनारे कर दिया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है, जिसके कारण हल्की सी शॉर्ट सर्किट हुई थी और तत्काल उसे बिजली के इंजीनियरों ने सही कर दिया है। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी तारों को पुनः सही करने के लिए कहा गया है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago