अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या को 1090 करोड़ की योजनाओं की सौगात, योगी बोले- आपकी आतिथ्य सेवा से पूरा देश अभिभूत।

अयोध्या को 1090 करोड़ की योजनाओं की सौगात, योगी बोले- आपकी आतिथ्य सेवा से पूरा देश अभिभूत।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लाखों लोग अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के बालरूप का दर्शन कर रहे हैं। आज पूरा देश अयोध्यावासियों के आतिथ्य से अभिभूत है। हमने पहले जिले का नाम अयोध्या किया अब मंडल का नाम भी अयोध्या हो गया है। ये सब प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से हुआ। वो कहते थे कि श्रीरामलला को आना है पहले नाम तो सही कर लो।

सीएम योगी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लाखों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु आ रहे हैं। आज अयोध्या दोगुना रफ्तार से तरक्की कर रही है। व्यवसाय बढ़ रहा है। यह सब प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में 1090 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में 1090 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन भी किए।इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, लोकसभा चुनाव संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व पूर्व विधायक गोरखनाथ मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago