अयोध्या के घाट पर रोजाना गूंजेंगे सांस्कृतिक भजनों के सुर, सिंगर अनूप जलोटा कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

अयोध्या के घाट पर रोजाना गूंजेंगे सांस्कृतिक भजनों के सुर, सिंगर अनूप जलोटा कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ|

अयोध्या|

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में सरयू के गुप्तारघाट तट पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग सत्र के साथ पूजन-अनुष्ठान के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा छह अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी पहल की गई है। जिसके तहत अयोध्या के घाट पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग के सत्र के साथ-साथ पूजन.अनुष्ठान के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम परियोजना अनेश शीर्ष संस्कृति कर्मियों से संरक्षित-सेवित संगठन ओंकारम की ओर से प्रस्तावित किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत रामनगरी में ही सरयू के गुप्तारघाट तट से की जाएगी। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा छह अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दरअसल, अनूप जलोटा की कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथि के तौर पर न होकर इस अभियान के प्रेरक व संरक्षक के तौर पर होगी।
बता दें कि ओंकारम वस्तुतः देश के शीर्ष संस्कृति कर्मियों और शास्त्रीय संगीतज्ञों का एक समूह है, जो सांस्कृतिक गौरव बोध के साथ इस अभियान को गति देने में लगा हुआ है। इस समूह में मशहूर सिंगर सोनू निगम समेत संगीत के क्षितिज पर शर्मा बंधु के नाम से विख्यात उज्जैन के राजीव, मुकेश, अखिलेश और मिथिलेश शर्मा, मुंबई की स्वर्णिमा गुसाईं जैसे कई सितारे शामिल हैं। अभियान के आरंभ की भावभूमि तैयार करने गुरुवार को रामनगरी पहुंचे संगीतज्ञ नबरुन चटर्जी ओंकारम का उद्देश्य स्पष्ट करने के लिए संगठन के स्टेटस की ओर इशारा करते हुए दोहराते हैं, हमारी संस्कृति-हमारा गौरव।
अयोध्या के घाट समेत ये सांस्कृतिक कार्यक्रम गोरखपुर स्थित राप्ती नदी के तट पर भी होगा। इसके अलावा प्रयागराज स्थित संगम, लखनऊ स्थित गोमती, कानपुर स्थित गंगा और गढ़ मुक्तेश्वर में भी गंगा के घाट आप्लावित होंगे। इन शहरों में नियत घाटों पर प्रस्तुति के लिए ओंकारम को प्रदेश सरकार की अनुमति भी मिल गई है। नदी के घाटों पर योग सत्र से शुरू होने वाला कार्यक्रम सुबह और शाम दोनों समय पर नदियों के पूजन-अर्चन के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी संयोजित की जाएंगी। साथ ही संगीत का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago