अयोध्या उत्तर प्रदेश

अमृत काल में उत्तर प्रदेश विकास का अग्रदूत, विधायक अयोध्या।

अमृत काल में उत्तर प्रदेश विकास का अग्रदूत, विधायक अयोध्या।

अयोध्या।
अयोध्या उत्तर प्रदेश विधानसभा में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर गुरुवार को हुई चर्चा में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि “अमृत काल” में प्रवेश कर चुका, भारत अब एक ऐसे राष्ट्र का स्वप्न देख रहा है, जहाँ हर नागरिक सुरक्षित, स्वावलंबी, शिक्षित, स्वस्थ और गर्वित हो। विधानसभा की कार्यवाही 13 अगस्त सुबह 11 बजे से लगातार 24 घंटे चली, जिसमें विकसित भारत-विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

अपने संबोधन में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 2017 से पहले की अव्यवस्था और ठहराव का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था 27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच चुकी है। 15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जिससे 60 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना ने कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक पहचान दिलाई है।
उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार, माफिया राज की समाप्ति, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, एक्सप्रेसवे और एयर कनेक्टिविटी में वृद्धि तथा सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्जीवन को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, चौड़ी सड़कों, आधुनिक रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे को उन्होंने वैश्विक आस्था और पर्यटन का केंद्र बनने की मिसाल बताया।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago