बीकापुर - अयोध्या

अधिकारी बन महिला को गुमराह करके ठगे 60 हजार रुपये।

अधिकारी बन महिला को गुमराह करके ठगे 60 हजार रुपये।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर जालसाज ने अधिकारी बनकर महिला से 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने क्राइम ब्रांच और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अमावा ग्राम पंचायत निवासी सीमा देवी ने बताया कि आवास योजना के लिए वह चयनित हैं।

आरोपी राम प्रकाश पटेल ने खुद को अधिकारी बताया और मोबाइल फोन पर बात करके बताया कि 3.40 लाख रुपये का आवास पाने के लिए उनका नाम चयनित हुआ है। 80 हजार रुपये खर्च के लिए भेज दें अन्यथा नाम कट जाएगा। आरोपी ने फोन करके कई बार पैसा ना भेजने पर सूची से नाम काटने की बात कहकर डराया।

उन्होंने झांसे में आकर आरोपी के बताए गए मोबाइल नंबर पर कर्ज लेकर 60 हजार रुपये भेज दिए। तब से आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी राम प्रकाश पटेल के विरुद्ध केस दर्ज किया गया

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago