अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव कहा- बीजेपी आई तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी।

अखिलेश यादव कहा- बीजेपी आई तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी।


अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहला ऐसा चुनाव जहां पहले चरन से गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण में गुस्सा सातवें आसमान में होगा। चार चरण के बाद चार सौ पर का नारा भूल गए। भाजपा 545 में 400 सीटें हार रही है। देश की जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। इनके भाषण की भाषा बदल गयी है। अब इनकी नफरत भरी कहानी कोई नहीं सुनना चाहता है। भाजपा ने सबको धोखा दिया है। 10 साल की सरकार में हर बात और हर वादा झूठा निकला है। कहा कि जो वैक्सीन से चंदा वसूल कर कह रहे हैं गटागट गटागट, जनता वोट के बाद कहेंगी फटाफट फटाफट।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलती है। बीजेपी ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी, किसी की नहीं हुई। हर चीज की कीमत बढ़ा दी, जो कीमत बढ़ी है आज आसमान छू रही है। डीजल पेट्रोल कीटनाशक दवाई सब मंहगा हो गया। खाद की बोरी पांच किलो खाद की चोरी हो गई, बोरी से चोरी कहा से सीखा, अगर बीजेपी वाले आ गए तो अगला बिस्कुट एक बिस्कुट वाला पैकेट होगा। बड़े बड़े उद्योग पति कारोबारी भारत छोड़कर चले गए। उसी तरह नैनो यूरिया वाले भारत छोड़ कर चले गए, ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अभी किसानों के हक की लड़ाई जारी है। इन लोगों ने अपने उद्योग पतियों को कर्ज माफ किया है, जिसका 5 करोड़ के ऊपर का कर्ज है उसी का माफ होगा।

किसान भाइयों एवं अम्बेडकर नगर के मतदाताओं को भरोसा दिलाता हू की 4 जून के बाद ये गए, हर चीज तैयारी के साथ खड़ी है। बीजेपी की जमानत जब्त कराएगा, हमे उम्मीद थी। इस सरकार में उसे नौकरी मिल जाएगी लेकिन इस सरकार ने नौकरी छीन ली, किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि अम्बेडकरनगर वाले हमेशा समाजवादी के साथ रहें है। अम्बेडकरनगर डॉ राम मनोहर लोहिया का जिला है, लोहिया और अम्बेडकरनगर की विरासत को बचाना है, धोखे बाजों से सावधान रहना है, जो लोग दूसरी तरफ है वो लोग हम लोगों को धोखा दे रहे है। एक पड़ोसी है उसने भी धोखा दिया। इससे हमारा पीडीए परिवार बढ़ेगा, ये कोई सामान्य चुनाव नहीं है। जैसे समुद्र मंथन हुआ था उसी तरह ये सविधान मंथन है, डबल इंजन सरकार का एक इंजन पहले से गायब हो गया है, गरीब माताओं बहनों को 1 लाख पहुंचेगा खटा खट, पहले हम अपनी माताओं बहनों की पेंशन देना चाहते थे, अब बड़ा फैसला ले लिया है हमने उनके खाते में एक लाख रुपया पहुंच जाएगा खटा खट। 4 जून के बाद सुनहरे दिन आने वाले हैं, मीडिया के फ्रीडम वाले दिन आने वाले है।

सपा लोकसभा उम्मीदवार लालजी वर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते अखिलेश यादव ने कहा वह अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करेंगे। शिवबाबा के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा आएगी तो खाकी वर्दी वालों की नौकरी तीन साल हो जाएगी। आप का आरक्षण खत्म हो जाएगा। सब सरकारी नौकरी प्राइवेट हो जाएगी। अखिलेश ने कहा कि सरकारी विभाग में जो नौकरी खाली है, उसे भरेंगे। नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए लैपटॉप दिया जाएगा। भाजपा का रथ फंस ही नहीं धंस गया है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago