अखिलेश को रोके जाने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, यूपी के कई जिलों में सपाइयों का प्रदर्शन

#_लखनऊ
========पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयागराज आगमन से पूर्व लखनऊ में रोके जाने और सांसद धर्मेंद्र यादव पर लाठीचार्ज से सपाई में जबरदस्त आक्रोश है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और जाम लगा कर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं।
🎍🎍🎍🎍🎍🎍🎍
प्रयागराज : लाठीचार्ज में सांसद धर्मेंद्र यादव का सिर फूटा
=================
प्रयागराज में सांसद धर्मेंद्र यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्र नेता रिचा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बालसन की ओर जा रहे थे। बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कुछ लोग यही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने विरोध किया तो बखेड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के की कोशिश की तो उग्र लोगों ने पथराव कर दिया। जमकर तोड़फोड़ करने लगे जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया। इस हमले में सांसद धर्मेंद्र का सिर फुट गया। रिचा समेत कई लोग जख्मी हो गए। डीएम एसएसपी मौके पर हैं।
लखनऊ राजभवन के गेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
लखनऊ में राजभवन के गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने राजभवन जाकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सपाइयों ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है और सपा मुखिया को युवाओं से नहीं मिलने देना चाहती।
👉 बुधवार को राज्यपाल से मिलेंगे अखिलेश यादव 
लोकसभा चुनाव के मुद्दे नजर अब सपा व सरकार आमने सामने आ गये लगते हैं। अखिलेश यादव अपना विरोध जताने के लिए बुधवार को दस बजे राज्यपाल रामनाईक से मिलने जाएंगे। अखिलेश यादव को इस मामले में सहयोगी बसपा सुप्रीमो मायावती का भी पूरा साथ मिला है।

Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago