TGT में फेल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या।
अयोध्या।
जिले के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह टीजीटी में फेल होने के बाद अवसाद में चली गई थी।उसने घर के कमरे में छत के हुक से फांसी लगा ली। घटना गांव पुरखेपुर की है। घटना के बाद मृतका के परिजन गहरे सदमे हैं। यह घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि मृतका महिमा वर्मा जयराम वर्मा की पुत्री थी। इस मामले में जांच की जा रही है।