अयोध्या उत्तर प्रदेश

PRD जवान पर हमला करने वाले 2 हमलावर गिरफ्तार।

PRD जवान पर हमला करने वाले 2 हमलावर गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व PRD जवान रणजीत तिवारी को गोली मारने वाले दो लोगों को आज कुड़वार पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पकड़े गए आरोपियों में पड़ोस का एक अधेड़ और एक किशोर शामिल है। वही घायल पीआरडी जवान का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज जारी है।

रविवार रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र कुड़वार के सरकौड़ा मस्जिद पुलिया के पास ड्यूटी से लौट रहे सरकौड़ा गांव के पंडित का पुरवा निवासी रणजीत तिवारी (30) को बदमाशों ने गोली मार दी थी। एक गोली रणजीत के पेट में लगी थी और दूसरी उसके सीने के पास में लगी थी। घायल रणजीत ने हमलावरों से भिड़कर एक असलहा भी छीन लिया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उसकी मां तारावती की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही परिक्रमा और जितेंद्र प्रजापति व दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले व धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में कुड़वार एसओ गौरी शंकर पाल ने अपनी टीम के साथ पीआरडी जवान के पड़ोसी नन्दलाल (52) (पुत्र) रामसेवक व बाल अपचारी पंकज प्रजापति (पुत्र) परिक्रमा को असरोगा टोल के पास सुरजीपुर मोड़ के निकट से गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष गौरी शंकर पाल ने बताया कि अभियुक्त व बाल अपचारी के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago