सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

IAS के पिता की पिटाई और गालियां देते हुए जमकर पीटा।

IAS के पिता की पिटाई और गालियां देते हुए जमकर पीटा, आरोपियों पर केस दर्ज।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकटेरी मजरे हैधना कला गांव में दबंगों ने आईएएस के पिता को जमकर पीटा। चकमार्ग की पैमाइश के दौरान ये घटना घटित हुई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रहने वाले आईएएस आलोक दुबे के पिता ओम नारायण दुबे गांव में चक मार्ग की पैमाइश में पहुंचे थे। वे गांव के प्रधान जय प्रकाश मिश्रा से बातचीत कर रहे थे। इसी समय थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल मजरे के धनाकला गांव निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिररी पुत्र शिवाकांत मिश्रा ने आईएएस के पिता को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उन्हें मारा।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर किसी तरह ओम नारायण दुबे की जान बची। अभी वे मौके से हट नहीं पाए थे कि विपक्षी जितेंद्र मिश्रा अपने कुछ दबंग साथियों को काली फोर व्हीलर गाड़ी से लेकर मौके पर पहुंचे और उन्हें बुलाया। फिर उनके साथ मारपीट की।आईएएस के पिता ओम नारायण ने वहां से किसी तरह भागकर जान बचाई। बल्दीराय थाने में अपने साथ हुई घटना की लिखित तहरीर दिया। 

editor

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 hour ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

2 hours ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

2 hours ago

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा।

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

11 hours ago

किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।

किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।… Read More

21 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216