वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह का 551 कन्याओं का भोज व नौ दिवसीय भंडारे का हुआ साकुशल समापन

BeautyPlus 20191008093512730 save - वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह का 551 कन्याओं का भोज व नौ दिवसीय भंडारे का हुआ साकुशल समापन✍नितेश सिंह, रुदौली (अयोध्या)

मवई के सुनबा में घने जंगलो के मध्य विराजमान माता कामाख्या धाम पर शारदीय नवरात्र के अन्तिम दिन श्रद्धालुओं की आस्था का जन शैलाब उमड़ पड़ा । हजारों श्रद्धालुओं ने माता कामाख्या में हवन पूजन अर्चन एवं दर्शन किया । मंदिर परिसर में लखनऊ के उद्योगपति व क्षेत्र के हरदिल अजीज समाज सेवी विनोद कुमार सिंह द्वारा नवरात्र में भी नौ दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नवमी के दिन समाजसेवी ने सामूहिक रूप से 551 कन्याओ की विधिवत पूजन के साथ भोज आदि के बाद अंग वस्त्र भेटकर व दक्षिणा देकर अंतिम दिन भंडारे का शुभारंभ किया ।भंडारे में आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । उक्त भंडारे में मुस्लिमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो आपसी सौहार्द की मिसाल है । इस मौके पर धमेंद्र कुमार मिंटू सिंह, सीताराम यादव, तेज बहादुर सिंह, जितेंन्द्र यादव, सालिक राम यादव, मो. असलम, नफीस अहमद, मेला कमेटी अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह प्रधान, सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र सिंह यादव की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए थे। मुख्य द्वार पर सैदपुर चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौजूद रहे। चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस के जवानों ने लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago