images 4 2 - 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई।

50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई।

सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई।

images 3 3 - 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में मत्स्य पालन विभाग की टीम ने गोसाईगंज मछली बाजार में छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने लगभग 50 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को जब्त किया। प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बाजार में छापेमारी के दौरान इन प्रतिबंधित मछलियों की खुलेआम बिक्री होते देखा।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल मछलियों की बिक्री रोक दी। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार जयसिंहपुर को सूचित किया गया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में जब्त की गई, सभी प्रतिबंधित मछलियों को नष्ट करवा दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार, थाई मांगुर मछली स्थानीय जल परिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है। यही कारण है कि इसकी बिक्री पर सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। यह कार्रवाई प्रतिबंधित मछली प्रजातियों की अवैध बिक्री रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *