FB IMG 1757843127883 - लेखपाल पर हमला, राजस्व टीम के साथ जांच के दौरान धमकी और मारपीट, मुकदमा दर्ज।

लेखपाल पर हमला, राजस्व टीम के साथ जांच के दौरान धमकी और मारपीट, मुकदमा दर्ज।

बीकापुर - अयोध्या

लेखपाल पर हमला, राजस्व टीम के साथ जांच के दौरान धमकी और मारपीट, मुकदमा दर्ज।

FB IMG 1757843127883 - लेखपाल पर हमला, राजस्व टीम के साथ जांच के दौरान धमकी और मारपीट, मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील में एक लेखपाल के साथ राजस्व जांच के दौरान मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर को शाम 4 बजे के करीब रामपुर परेई गांव में हुई।

नायब तहसीलदार बीकापुर की अध्यक्षता में गठित राजस्व टीम रास्ते की शिकायत की जांच के लिए गई थी। जांच के दौरान धनेश्वर यादव, उनके पुत्र संतोष यादव, पुत्रवधू रीता यादव, बुद्धिराम और हनुमान ने लेखपाल को गालियां दीं।

संतोष यादव ने फोन कर 3 और लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने लेखपाल से खसरा छीनकर फाड़ने का प्रयास किया। धनेश्वर यादव ने फील्ड बुक को पटककर तोड़ दिया। रीता यादव ने हाथ में गंडासा लेकर लेखपाल को धमकाया। आरोपियों ने लेखपाल को गर्म तेल डालने और लाठी-डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पीड़ित लेखपाल ने कोतवाली बीकापुर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर लालचंद सरोज ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान किया गया है। लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *