अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजस्व निरीक्षक की मौत, डंपर ने सड़क पर 2 किलोमीटर तक घसीटा।

राजस्व निरीक्षक की मौत, डंपर ने सड़क पर 2 किलोमीटर तक घसीटा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के शाहगंज चौराहे पर एक सड़क हादसे में राजस्व निरीक्षक कमलेश शर्मा की मौत हो गई। बीकापुर तहसील के टकसरा क्षेत्र में तैनात कमलेश शर्मा की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर ने कमलेश शर्मा को लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा। स्थानीय लोगों के चिल्लाने पर भी चालक ने वाहन नहीं रोका। घटना में उनके साथी जमाल 65 वर्ष निवासी कुचेरा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर इनायत नगर पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया। डंपर में फंसे शव की पहचान कमलेश शर्मा के रूप में हुई। वे आर्थर तहसील सोहावल थाना रौनाही के निवासी थे।

घायल जमाल को पहले सीएचसी मिल्कीपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया।

घटना के समय राजस्व निरीक्षक बाइक से कुचेरा की तरफ जा रहे थे। डंपर नंबर यूपी 42 डीटी 9845 की टक्कर से जमाल दूर जाकर गिरे, जबकि कमलेश शर्मा डंपर में फंस गए। आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पत्थर फेंके, जिससे उसका शीशा भी टूट गया है।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। कमलेश शर्मा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चालक मौके से फरार हो गया था।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक राजस्व निरीक्षक के शव का पंचायत नामा भरने के बाद मर्चरी भिजवा दिया गया है। वहीं घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों ने भेजा है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago