दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, विवाहिता की मौत के मामले में पति व सास गिरफ्तार।
बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खलवा का पुरवा तोरोमाफी वासुदेवपुर में 20 मार्च को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति, जेठ और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर विवाहिता पूनम का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। क्षेत्र के गुंधौर बिचला का पुरवा निवासी विजय कुमार वर्मा के (पुत्री) पूनम वर्मा की शादी आशीष वर्मा से हुई थी। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। इससे आहत होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार बताया कि यह घटना खलवा का पुरवा तोरोमाफी वासुदेवपुर में 20 मार्च को हुई थी। आरोपी पति आशीष वर्मा और सास श्यामा देवी को रविवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More