तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद , सराफा व्यवसायियों ने जमकर खेली होली।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में होली के मौके पर घंटाघर की मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। चौक घंटाघर स्थित शिया समुदाय की हसन खां मस्जिद को जिला प्रशासन ने मस्जिद के मौलाना के सहयोग से ढकवा दिया है। ताकि, होली के समय इस पर रंग न पड़े। जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। ताकि, किसी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे।
बृहस्पतिवार को इसी मस्जिद के सामने चौक में सराफा व्यवसायियों ने होली खेली। रंग से बचने के लिए मस्जिद को पहले ही ढक दिया गया। शुक्रवार को हिंदू समुदाय होली का पर्व मनाएगा। ऐसे में दो दिन मस्जिद तिरपाल से ढकी रहेगी। रामनगरी में होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन परंपरागत रूप से चौक के सराफा व्यवसाई होली का त्योहार मनाते हैं।
बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से चौक के सराफा व्यवसायी परंपरागत रूप से होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन के दिन ही होली खेलते आ रहे हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी सराफा व अन्य व्यवसायियों के बच्चे व बड़े लोगों ने जमकर होली खेली। इस दौरान नगर निगम ने टैंकर से पानी की व्यवस्था भी की थी। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ व्यापारियों ने धूम धड़ाके के साथ होली खेली।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More