अयोध्या उत्तर प्रदेश

पान मसाले के प्रतिष्ठानों पर सहायक खाद्य आयुक्त ने मारा छापा, एक्सपाइरी पान मसाला बरामद।

पान मसाले के प्रतिष्ठानों पर सहायक खाद्य आयुक्त ने मारा छापा, एक्सपाइरी पान मसाला बरामद।

अयोध्या।

अयोध्या सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शहर स्थित दो पान मसाले व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम द्वारा पान मसाले का सैम्पल लिया गया। एक्सपाईरी डेट के पान मसालों को नष्ट कराया गया।

वैशाली ट्रेडर्स के पास सिग्नेचर पान मसाले की एजेन्सी है। जहां छापे के दौरान एक्सपायर सिंग्नेचर गुटखा गोमती पान मसाला कुल 21420 का विनिष्टीकरण कराया गया। रजनी गन्धा के 10640 रूपये व पान बहार के 6900 रूपये के खाद्य सामग्री पान मसाले का सीजर किया गया। रजनीगन्धा और पान बहार मसाले का नमूना संग्रहित किया गया।

शहर के दूसरे प्रतिष्ठान आर्या ट्रेडर्स अयोध्या पर निरीक्षण करते हुए बड़ा कमला पसन्द, छोटा कमला पसन्द, राजश्री गोल्ड, राजश्री प्रीमियम की कुल 750000 रूपये की सामग्री सीज की गई। कमला पसन्द एवं राजश्री के नमूने संग्रहित किये गये। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाही की गई है। एक्सपाईरी डेट के पान मसालों का विनिष्टीकरण कराया गया है। पान मसालों की सैम्पलिंग की गई है। लैब रिर्पोट आने तक इस क्रय विक्रय बाधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि होली को देखते हुए 6 से 13 मार्च तक कार्रवाही के लिए टीमों का गठन किया गया है। तहसील के एसडीएम तथा सिटी मजिस्टेट के नेतृत्व में दो खाद्य निरीक्षकों को लगाया गया है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

3 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

3 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

3 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

4 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216