अयोध्या उत्तर प्रदेश

सामूहिक विवाह समारोह,151 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे, हर दंपत्ति को मिली 51 हजार की मदद।

सामूहिक विवाह समारोह,151 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे, हर दंपत्ति को मिली 51 हजार की मदद।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के विकास खंड पूरा बाजार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरा, तारून, मया और नगर निगम अयोध्या के कुल 167 जोड़ों में से 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। श्री सिंह ने कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पा रहे थे।राज्य सरकार की ओर से हर जोड़े को 51,000 रुपये की सहायता दी गई। इसमें से 35,000 रुपये नवविवाहित के खाते में जमा किए गए। 10,000 रुपये का सामान और 6,000 रुपये अन्य खर्चों के लिए दिए गए। दूल्हों को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन और बैग दिए गए। वहीं दुल्हनों को साड़ी, पायल और बिछिया जैसे उपहार भेंट किए गए।

सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को मदद मिल रही है जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों का कन्यादान नहीं कर पा रहे थे। विधायक ने सरकार की दो दर्जन से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सहित अन्य की मौजूदगी रही।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago