अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बिना पंजीकरण वाले होम स्टे-होटलों पर कार्रवाई शुरू।

अयोध्या में बिना पंजीकरण वाले होम स्टे-होटलों पर कार्रवाई शुरू।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में बिना पंजीयन संचालित हो रहे होम स्टे और होटलों पर कार्रवाई आरंभ हो गई है। इसकी शुरुआत अमानीगंज स्थित उस मान अवध होटल से की गई, जहां कुछ दिन पहले दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट की गई थी।

इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक का शांतिभंग में चालान कर दिया था। शनिवार को एसडीएम सदर विकास धर दुबे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भवन को सील कर दिया।

एडीएम ने बताया कि मान अवध का सराय एक्ट में पंजीयन नहीं पाया गया है। विकास प्राधिकरण ने करीब एक हफ्ते पहले भवन स्वामी को नोटिस जारी की थी, जिसका संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसी आरोप में चार अन्य होम स्टे पर भी कार्रवाई की जाएगी। ये सभी साहबगंज और अमानीगंज क्षेत्र में हैं।

श्रद्धालुओं को विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रामनगरी में 1136 होम स्टे संचालित हैं। इसके विपरीत बड़ी संख्या में अवैध होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली हो रही है। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने जांच शुरू करा दी है।

पहले चरण में पांच भवन ऐसे पाए गए हैं, जो सराय एक्ट और होम स्टे दोनों में पंजीकृत नहीं है। एसडीएम ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मान अवध को सील कर दिया गया है। लगातार कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago