
अयोध्या नगर कोतवाली पुलिस ने 45 लाख लेने के बावजूद दूसरे व्यक्ति के पक्ष में जमीन का बैनामा करने के मामले में दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मऊ शिवाला निवासी राजेश सोनी ने बताया कि शहर के संगम विहार कौशलपुरी कालोनी निवासी महेश्वर दत्त मिश्रा की पत्नी पुष्पा मिश्रा से 2050 वर्ग मीटर भूमि ढाई करोड़ रुपये में खरीदने की बात हुई थी। उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता थी। इसलिए 45 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए उन्हें भुगतान करके रजिस्ट्रीकृत बयानामा लिखा गया। शेष पैसे लेकर बैनामा करने की बात हुई थी, लेकिन 10 मई, 2023 को उन्हीं भूखंडों को झारखंडी निवासी संस्कार बंसल को बेंच दिया। इसमें उनके (पुत्र) अभयदत्त मिश्रा व संस्कार बंसल के भाई अक्षत बंसल ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया है।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More