अयोध्या उत्तर प्रदेश

नगर आयुक्त ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण।

नगर आयुक्त ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण।

अयोध्या।

अयोध्या नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महाकुंभ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उदया मार्ग पर गैस गोदाम एवं साकेत पेट्रोल पम्प के निकट बनाई गई टेंट सिटी का निरीक्षण किया।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान पूजन के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की सम्भावना है। जिसको लेकर दस हजार की क्षमता के टेंट सिटी, आश्रय स्थल बनाए गए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा दस हजार लोगों के आश्रय की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को शीत ऋतु में ठंड से बचाने हेतु टेंट सिटी स्थापित की गई है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को नगर निगम बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। नगर आयुक्त ने साफ सफाई, चुना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजलापूर्ति एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने समस्त घाटों की नियमित रूप से साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त संबंधित अधिकारियों लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला एवं सहायक अभियंता राजपति यादव एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार झा उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago