राम विवाह में शामिल हुए 1 लाख बाराती,सीताजी को 5 Kg सोने के जेवर चढ़े।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में आज राम विवाह हो रहा है। 12 मंदिरों से बारात निकाली गई। इसमें हाथी, घोड़े और बग्घियां दिखी। यूपी के करीब 1 लाख लोग अयोध्या में बाराती बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों के बैंड रामधुन बजा रहे हैं। इस वक्त अयोध्या की सड़कों पर बाराती नाच रहे हैं। इससे पहले लक्ष्मण किला में श्री सीता के प्रतिरूप को 5 किलो सोने के जेवर चढ़ाए गए। पूजा हुई, इस दौरान दशरथ महल में इस वक्त पंजाब से आए युवक भांगड़ा करते दिखे। लोक कलाकार घोड़ा डांस कर रहे थे।
अयोध्या के पुजारियों का कहना है- राम विवाह का शुभ मुहूर्त अगहन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 6 दिसंबर का है। इसके लिए 4 दिनों से उत्सव चल रहा है।
इस उल्लास में डूबी अयोध्या के दशरथ महल, कनक भवन, रंग महल, जानकी महल ट्रस्ट, रामहर्षण कुंज, हनुमत निवास समेत 12 मंदिरों से राम बारात निकाली जाएगी। ये बारात पूरे शहर में भ्रमण करेगी। लोग आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।
आचार्य पीठ लक्ष्मण किला में मिथिला से आई सखियों में मीरा, युगल प्रिया आदि के मंगल गीत गुंजायमान रहे। यह सीता जी की हल्दी की रस्म बेहद भाव पूर्ण ढंग से मनाई गई। किशोरी जी का पैर पूजन कर उनसे नेग बंटवाया गया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More