युवक ने फांसी लगाई, पारिवारिक कलह से परेशान था, सुबह पाई गई लाश, जांच आरंभ।
अयोध्या।
अयोध्या में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार वह पारिवारिक कलह से परेशान था। जगदीश कुमार 38 वर्ष ने रात में अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। आज सुबह आश्रम के लोगों ने उसका शव देखा। अयोध्या धाम के कुष्ठ आश्रम में हुई, इस घटना की सूचना नया घाट पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक जगदीश कुमार काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नया घाट के कुष्ठ आश्रम में जगदीश कुमार रहता था। सूचना पर नया घाट पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया है। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद इस प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। परिजनों सहित आसपास के लोगों से घटना और उसकी सही जानकारी जुटाई जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More