अयोध्या की रामलीला, केवट की भक्ति देख आंखें भर आईं, आज शाम श्रीराम-भरत का मिलन होगा।

अयोध्या
अयोध्या श्रीरामनगरी में चल रही, रामलीला की पांचवें दिन केवट से राम मिलन का प्रसंग बेहद मार्मिक रहा। भगवान श्रीराम को केवट अपनी नाव पर बैठाकर नदी पार कराना चाह रहा था। लेकिन, उनके स्पर्श से नाव का रूप न बदल जाए, इसको लेकर वह बेहद परेशान था। हांलाकि श्रीराम के समझाने पर उसने भगवान राम को सीता और लक्ष्मण के साथ नदी पार कराया। उसने सेवा के रूप में भगवान से अपनी भक्ति देने को कहा। ऐसा सनकर श्रीराम ने केवट को गले लगा लिया।
रामलीला में यह प्रसंग देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने कहा- भगवान श्रीराम ने केवट, वानर, भालू आदि सभी को गले लगाया और जटायु का अंतिम संस्कार कर सबको सम्मान दिया। इसीलिए वे परमात्मा हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
उन्होंने बताया- अयोध्या की रामलीला में आज यानी मंगलवार शाम 7 बजे से श्रीराम-भरत का मिलन होगा। भाई भरत श्रीराम को मनाकर अयोध्या वापस चलने के लिए कहेंगे। अंत में श्रीराम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौट जाएंगे। इसी के सहारे 14 साल तक अयोध्या का शासन चलाएंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More