images 21 - शराब दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, धान के खेत में लहूलुहान मिला।

शराब दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, धान के खेत में लहूलुहान मिला।

बीकापुर - अयोध्या

शराब दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, धान के खेत में लहूलुहान मिला।

images 21 - शराब दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, धान के खेत में लहूलुहान मिला।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दुकान के पीछे धान के खेत में फेंककर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बीकापुर क्षेत्र के खजुराहट पत्थर कट के पास का है। सेल्समैन का नाम मेवा लाल चौरसिया है। वह दुकान पर कई सालों से काम करता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बीती रात कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर बरामदे में सोने गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस बाद उसे घायल अवस्था में धान के खेत में फेंककर फरार हो गए। सेल्समैन रात भर धान के खेत में घायल अवस्था में पड़ा तड़पता रहा। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

क्षेत्राधिकारी पुलिस सुरेंद्र कुमार सिंह साथ में प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उसे सीएससी बीकापुर में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

क्षेत्राधिकारी पुलिस सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकान मालिक को फोन कर जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *