हाईवे पर दो बसों की टक्कर,कई सवारियां घायल ,पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, वाहनों को हटवाकर शुरू कराया गया यातायात।
बाराबंकी।
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटेल महाविद्यालय के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। अयोध्या की ओर जा रही, दो निजी बसें आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों बसें तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बनीकोडर में भर्ती कराया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के दौरान एक युवती ने बताया कि दोनों बसें एक ही रूट पर चल रही थीं। अचानक पीछे वाली बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री सकते में आ गए। शोरगुल के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों बसों को हाईवे से हटा कर यातायात को सामान्य किया। हादसे के कारणों की जांच जारी है, और पुलिस दुर्घटना के पीछे की वजहों को जानने की कोशिश कर रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More