बिजली नहीं आई तो कांस्टेबल को आया गुस्सा, पावर हाउस पहुंचकर चला दी गोली।
अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में आरोपी कांस्टेबल ने पिस्टल से फायरिंग की। रात को बिजली कट जाने के बाद आरोपी कांस्टेबल अपने साथियों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर पहले कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की फिर दनादन फायरिंग की।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल ने विद्युत उपकेंद्र पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान कांस्टेबल ने पिस्टल से फायरिंग भी की, पुलिस कांस्टेबल द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार कांस्टेबल लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात है और वह तकरीबन चार माह से ड्यूटी से गायब चल रहा है।
मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफर गंज मे स्थित पावर हाउस पर देर रात घर आये सिपाही ने पहुंचकर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया। विद्युत उपकेंद्र पर दहशत फैलाने के लिए सिपाही द्वारा कई बार हवाई फायरिंग की गई। जिससे कर्मचारी दहशत मे आ गये, कर्मचारियों ने मामले की सूचना मालीपुर थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही शरद सिंह पुत्र शिवसागर सिंह मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाउवा का रहने वाला है। शरद सिंह लखनऊ कमिश्नरेट में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। सिपाही शरद सिंह अपने घर आया हुआ था तभी बीती रात को बिजली कट गई, काफी देर तक बिजली नहीं आई तो, कांस्टेबल देर रात अपने कुछ साथियों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर ही पहुंच गया। पहले उसने गाली गलौज की फिर पिस्टल में कारतूस भर कर दनादन फायर कर दिया। विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालीपुर पुलिस को दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को पकड़ कर ले गई। नशे की हालत में पिस्टल से फायर करने वाला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी से गायब चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिसर निरीक्षक लखनऊ के मुताबिक कांस्टेबल शरद सिंह तकरीबन चार माह से ड्यूटी से गायब है।
मालीपुर थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि विद्युत उप केंद्र पर रात्रि में फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शरद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो की नशे की हालत में था। शरद सिंह लखनऊ पुलिस में तैनात है, यह तीन चार माह से ड्यूटी से गायब है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More