20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कौराह मजरे दत्ती का पुरवा निवासी करीब 20 वर्षीय युवक अशोक कुमार (पुत्र) ननकू कोरी का शव शनिवार को गांव के पश्चिम बाग में आम के पेड़ की डाल के सहारे गमछा के फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी ननकू कोरी का (पुत्र) अशोक कुमार सुबह घर से निकला था। गांव के पश्चिम बाग में आम के पेड़ की डाल से लटका हुआ था, प्राथमिक विद्यालय जा रहे छात्रों ने उसे देखा उसके बाद हल्ला-गुहार करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते गांव के तमाम लोग की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना थाना कुमारगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास बारीकी से निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज का कहना है की प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है छानबीन की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More