सुलतानपुर एक्सईएन मर्डर केस में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, एनकाउंटर में सहायक अभियंता समेत दो गिरफ्तार।
सुलतानपुर।
सुल्तानपुर जिले में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संतोष कुमार की हत्या में सहायक अभियंता अमित कुमार और सहयोगी प्रदीप को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात करीब दो बजे हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया है कि दोनों मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं।
बलिया के रतसड कला के मूल निवासी जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की कोतवाली नगर के बिनोवापूरी स्थिति किराए के मकान मे शनिवार को सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कमरे में शव हाथ-पैर बंधा और मुंह पर टेप लगा हुआ पाया गया था। पुलिस संतोष के भाई संजय कुमार की तहरीर पर सहायक अभियंता अमित को नामजद करते हुए उसके अज्ञात सहयोगी पर मुकदमा दर्ज किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संतोष कुमार की हत्या उन्हीं के विभाग के संविदा सहायक अभियन्ता अमित और एक अन्य व्यक्ति द्वारा जिसका नाम प्रदीप है, कर दी गयी थी। इस केस में कोतवाली नगर में मु.अ.सं 557/2024 धारा 103/351(2)/351(3) बीएनएस व 3(2) (V) एससी एसटी एक्ट मर्डर का पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगायी गयी थी।
कोतवाली नगर प्रभारी को रात में सूचना मिली कि ये अभियुक्त अगला लेख अमित व उनके साथी प्रदीप दूबेपुर मोड़ से बनारस रोड होते हुए बनारस से बिहार भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी, रात करीब दो बजे अभियुक्त आते हुए दिखाई दिए, पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने फायरिंग की, इसमें आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। फायरिंग में आरोपी अमित कुमार मधुबनी बिहार व अभियुक्त प्रदीप सासाराम बिहार के रहने वाले हैं। दोनों घायल हो गये। दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया ।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More