दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा।
हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मामले में हैदरगंज पुलिस ने पति, जेठ, देवर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पछियाना पूरे तिवारी निवासी विवाहिता सुमन ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका मायका इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर में है। उनकी शादी पांच जून, 2021 को सुरेश कुमार के साथ हुई थी। उनके 11 माह का एक पुत्र है। बीते दो साल से उनके पति सुरेश कुमार, देवर आनंद कुमार तिवारी, जेठ राकेश कुमार तिवारी व सास सोरज तिवारी कम दहेज मिलने को लेकर प्रताड़ित करते हैं। दहेज के रूप में 40,000 रुपये की मांग की जाती है।
थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।