बहू ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता ने मंत्री नरेंद्र कश्यप से की शिकायत।
अयोध्या।
अयोध्या में एक युवती ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बहू ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़िता ने ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को बीते 13 जून 2024 को लिखित तहरीर दिया था। लेकिन डेढ़ महीने बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।
पीड़िता ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप से सर्किट हाउस में मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुए रोने लगी। मंत्री से आपबीती बताई। जिस पर मंत्री ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता का कहना है कि रेप की शिकायत मैंने उमरी थाने पर की थी। पुलिस ने मुझे कर घंटे थाने पर बैठकर रखी। कोई कार्रवाई नहीं की। जब मैं एसपी के पास पहुंची, तो उसके बाद मेरा बयान दर्ज कराया गया। तब से मैं न्याय के लिए इधर-उधर दौड़ रही हूं। मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। आज मैंने मंत्री को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More