ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:41 AM IST

अयोध्या रेप कांड में: एक्शन में सीएम योगी, थानाध्यक्ष पूराकलंदर व चौकी इंचार्ज सस्पेंड।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या रेप कांड में एक्शन में सीएम योगी, थानाध्यक्ष पूराकलंदर व चौकी इंचार्ज सस्पेंड।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या रेप कांड में एक्शन में सीएम योगी, थानाध्यक्ष पूराकलंदर व चौकी इंचार्ज सस्पेंड।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या रेप कांड में एक्शन में सीएम योगी, थानाध्यक्ष पूराकलंदर व चौकी इंचार्ज सस्पेंड।

images - अयोध्या रेप कांड में एक्शन में सीएम योगी, थानाध्यक्ष पूराकलंदर व चौकी इंचार्ज सस्पेंड।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अयोध्या रेप कांड में सीएम योगी ने एक्शन लिया है। लापरवाही करने के वाले थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा व भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को विधायक अमित सिंह चौहान के साथ पीड़िता की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने पीड़िता को हर सम्भव सहायता देने तथा कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया था।

भदरसा रेप केस में पुलिस द्वारा 30 घंटे से अधिक समय तक एफआईआर न दर्ज करने का आरोप लग रहा था। पीड़िता की मां ने स्पष्ट कहा था कि जिस दिन वह शिकायत लेकर गई थी, तो थानेदार के साथ आरोपी चाय पी रहा था, अब इसके बाद किसी को और सुबूत की जरूरत नही है। भदरसा पुलिस चौकी आरोपी के घर में सालो से चल रही थी और जब मामला खुला तो तत्काल भरतकुंड स्थांतरित हो गई। शायद इसी एहसान के चलते पुलिस ने कार्यवाही समय से करना उचित नहीं समझा है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने पहुंच कर आरोपी की जमीनों की नाप-जोख प्रारम्भ कर दी है। किसी भी सरकारी जमीन अथवा अवैध निर्माण मिलने पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही  जा सकती है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT