अयोध्या के शिव मंदिरों में भक्तों ने किए दर्शन, सावन के दूसरे सोमवार पर लोगों ने किया जलाभिषेक।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में सावन महीने के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। नागेश्वर नाथ मन्दिर में भोर से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच गए। भक्त भगवान शिव के जयकारा लगाते हुए , करीब दो लाख भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए। संत तुलसीदास घाट, लक्ष्मण घाट सहित कई अन्य घाटों पर सरयू स्नान के लिए भी लोग पहुंचे। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पौराणिक महत्व की पीठ नागेश्वर नाथ पहुंचा। श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव का सामना करते भक्तों सरयू के जल से अभिषेक किया।
श्रीरामनगरी में सावन के सोमवार के दिन शिव मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस की जगह-जगह तैनाती है। भक्तों को बीच-बीच में रोककर जत्था के रूप में छोड़ा जा रहा है। किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।