महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, सोते समय किया हमला।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में बुधवार रात घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खून में लथपथ शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आशंका है कि महिला के ससुर ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा है।
गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मगनगंज निवासी जरीना 45 वर्ष (पत्नी) आजाद रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर लगा कर सो रही थी। घर के अन्य सदस्य भी अगल बगल मौजूद थे। सुबह जब परिजन जागे, तो जरीना का शव बिस्तर पर खून से सना हुआ पड़ा था। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची है। टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया है।
उधर मृतक महिला का ससुर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से बात कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया था। सूचना पर वह लौट रहा है। मृतका के कुल नौ पुत्र-पुत्रियां थी। जिनमे तीन की शादी हो चुकी है। फिलहाल हत्या किस कारण से हुई और किसने की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया घटना स्थल पर जाकर एविडेंस जमा किया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में हत्या किसी अपने ही की है ऐसा प्रतीत हो रहा है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More