अयोध्या पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भगवान राम को समर्पित किए बाल।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में भगवान श्रीराम के दरबार में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सरयू नहीं में मुंडन कराया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन में जाने के बाद नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए शपथ ली थी। सरयू से निकलकर पदयात्रा करते हुए सम्राट चौधरी राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीरामलला को पगड़ी समर्पित की। उसके बाद हनुमानगढ़ी दर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से अभियान चलाकर गठबंधन सरकार को हटाने का प्रयास किया l वहीं जब नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से हुए, तभी तय किया था कि अयोध्या जाकर श्री राम के चरणों में समर्पित मुरैठा करेंगे। बिहार की जनता ने 75 प्रतिशत से अधिक सीटे जीताने का काम किया है । अगली बार फिर एनडीए एकजुट होकर 40 में 40 सीट पर जीत हासिल करेंगे और विधानसभा में 243 में 200 से ज्यादा सीट जीतेंगे।
जन्मभूमि पथ पर बिहार के सैकड़ों समर्थकों के साथ डिप्टी सीएम और मंत्री व विधायकों की मौजूदगी में प्रोटोकॉल के नियमों को तोड़कर राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान लगभग चार स्थानों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल अधिकारियों के साथ मौजूद रहे, लेकिन समर्थकों का हुजूम जन्मभूमि पथ से होते हुए राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा। इस दौरान राम मंदिर के पहले क्रॉसिंग पर पुलिसकर्मियों के साथ नोक झोंक भी हुई।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More