अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बाइक से दूसरी बाइक में पीछे से भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय राहगीरों ने आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करने के बाद निजी वाहन से सीएचसी तारुन पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।
दुर्घटना तारुन थाना अंतर्गत तारुन-रामपुरभगन मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे हुई। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पछियाना मजरे नये का पुरवा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद अपने (पुत्र) 30 वर्षीय अवधेश कुमार के साथ घर से अयोध्या शहर किसी काम के लिए निकले थे। रास्ते में देवकली गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम को बचाने के चक्कर में आगे चल रही बाइक से टकरा गए। जिसमें पिता (पुत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया तथा उनके परिजन भी पहुंच गए हैं। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More