आग की चपेट में आकर आठ घर जले, शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा।
सोहावल_अयोध्या।
अयोध्या जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलाफरपुर के मजरे बलबल का पुरवा में शुक्रवार देर रात आग लग गई। जिसमें आठ लोगों के घर और सामान जल गए। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल दीपक गुप्ता और कानूनगो उदय राज ने मुआयना किया। शुक्रवार देर रात को बलबल गांव निवासी रामबरन यादव की लड़की शादी समारोह था। इसी बीच राम सुधार यादव के घर आग लग गई। आग की लपटों ने मुलायम यादव, रामकुमार यादव, रामकरन यादव, राजू,रामविलास, कन्हैया, प्यारे व गिरधारी के घर को आगोश में ले लिया। देखते-देखते सारा सामान जलकर राख हो गया।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया 8 लोगों के घर जले हैं। दो भैंस झुलसी, रिश्तेदारी में आए दो लोगों की मोटरसाइकिल जली है। लेखपाल दीपक गुप्ता ने शनिवार को बताया आगजनी की रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित की गई है।