अयोध्या जिले पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वे यहां हाइवे पर स्थित एक होटल के मैदान में आयोजित बीकापुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है।
इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवाद, परिवारवाद व वंशवाद की पार्टियां हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 के पहले देश मे बम फटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, लेकिन अब बम नहीं फटता, अब कोई भूखा नहीं मरता है।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी, लेकिन आज आधी रात में भी कोई अयोध्या से लखनऊ व हरिद्वार जा सकता है। आज लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More