शारदा नहर के पास मिला युवक का शव,लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के मया टांडा मार्ग पर स्थित शारदा नहर के सहायक नहर में गुरुवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायक से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण नहर के पास एकत्र हो गए।
थानाध्यक्ष महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया , शारदा सहायक नहर में एक शव पाया गया। मृत युवक लगभग 35 वर्ष का प्रतीत होता है। शव पानी में कहीं से बहकर आया और पुल के पास बने ब्रेकर में फंस गया था। जिसे ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। मृत युवक के शरीर पर हाफ लाल कलर की टी शर्ट और जूता मोजा पहने हुए है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।