अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

फूड प्वाइजनिंग, शादी समारोह में रसमलाई और चाउमीन खाने से 85 लोग बीमार।

फूड प्वाइजनिंग, शादी समारोह में रसमलाई और चाउमीन खाने से 85 लोग बीमार।

अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर जिले के थाना बेवाना के अटंगी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। समारोह में रसमलाई और चाऊमीन खाने से सात दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई है। इससे हड़कंप मच गया है। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल के साथ कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया है। जहां सघन चिकित्सा हो रही है। अफसरों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी करा दी गई है। डीएम ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कटका के रत्ना गांव से थाना बेवाना के अटंगी गांव में बीते मंगलवार को बारात आई थी। देर शाम सीताराम प्रजापति के घर आई बारात के द्वारपूजा के बाद बारातियों के साथ घरातियों ने रसमलाई मिठाई और फास्टफूड चाऊमीन खाया। कुछ देर बाद लोगों के पेट में दर्द होने लगा। कुछ के उल्टी और दस्त शुरू होने के साथ बुखार हो गया। इससे बारातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. राजकुमार और अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बीमार लोगों को सरकारी एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताराखुर्द, बेवाना और जलालपुर में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ जिला अस्पताल पहुंचे तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश को बेहतर इलाज का आदेश दिया। रात में 12 बजे से दो बजे के बीच 86 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी स्वस्थ हैं और कुछ लोग हल्के पेट दर्द और बुखार से अभी भी पीड़ित हैं। बताया कि सभी के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जाएगा। जिलाधिकारी के अनुसार रसमलाई और चाऊमीन खाने से लोग बीमार हुए है। इसकी जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीमार होने वालों में घराती अधिक हैं।

अम्बेडकरनगर जनपद के थाना बेवाना के अटंगी में आयोजित शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों के खतरे से बाहर होने में एंबुलेंस कर्मियों की अहम भूमिका रही। पांच एंबुलेंस से रात 12 बजे से दो बजे के बीच कई फेरा लगाकर बीमार लोगों को अस्पतालों में पहुंचाया गया और एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज भी किया। इससे सभी खतरे से बाहर हैं। एंबुलेंस कर्मियों की सीएमओ के साथ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अकबरपुर डा. नूर अहमद और एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार ने सराहना की है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216