images 15 1 - तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर हुई आगजनी की घटनाएं।

तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर हुई आगजनी की घटनाएं।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर हुई आगजनी की घटनाएं।

images 15 1 - तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर हुई आगजनी की घटनाएं।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र के भैरौपुर टिकरा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारण से लगी, आग के चलते गांव निवासी दिनेश यादव के खेत में गेहूं की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। बगल में स्थित हरी लाल निषाद का एक बीघा टमाटर की फसल भी जल गई।

जबकि बृहस्पतिवार देर शाम बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के डढ़ीवा मजरूद्दीनपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पटाखा से निकली चिंगारी के चलते लगी, आग से सुरेश कुमार का छप्पर और गिमटी जलकर राख हो गई। इसके अलावा बगल में स्थित छप्पर भी जल गया।

शुक्रवार दोपहर बाद अज्ञात कारण से लगी आग से उमरनी पिपरी गांव के पास स्थित जंगल झाड़ी जल गई। और कई पेड़ भी झुलस गए। नवादा भावापुर निवासी शिव प्रसाद दुबे के घर के पीछे लगी आग से लकड़ी का ढेर जल गया। और कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। फायर कर्मीओ द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग बुझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *